कैलसाइट

Submitted by Hindi on Mon, 08/08/2011 - 10:47
कैलसाइट विभिन्न रंगों में पाया जानेवाला खनिज, जो कैलसियम कार्बोनेट (Ca CO 3) से बना है। यह खनिज विदलन सतहों काचोपम चमक, अल्प कठोरता (=3) तथा आपेक्षिक घनत्व (= 2.7) के कारण सरलता से पहचाना जा सकता है। मंद हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की एक बूँद से ही इसमें बुदबुद उठने लगते है।

यह अब कै लसियम कार्बोनेट शिलाओं की तहों के रूप में पाया जाता है। तब इसे चूना पत्थर (limestone) कहते हैं। चूनापत्थर के कायांतरण से संगमरमर बनता है। रंगहीन पारदर्शक किस्म को आइसलैंड स्पार (Iceland spar) कहते हैं। द्विवर्तक होने के कारण इसका उपयोग सूक्ष्मदर्शी फोटोमीटर तथा अन्य प्रकाशीय यंत्रों में किया जाता है । (महाराजनारायण मेहरोत्रा)

Hindi Title

कैलसाइट


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -