कैरिबिएन सागर

Submitted by Hindi on Mon, 08/08/2011 - 10:45
कैरिबिएन सागर अतलांतक महासागर मे उत्तरी, मध्य एवं दक्षिणी अमरीका तथा पश्चिमी द्वीपसमूह से घिरा हुआ एक विशाल सागर जो लगभग 1,800 मील लंबा और सर्वाधिक 900 मील चौड़ा है। इसका क्षेत्रफल 7,50,000 वर्गमील है । यह सागर कई प्रबल प्रभजनों (hurricns) का जन्मदाता है। इसमें अनेक खाडियाँ भृगु (cliffs) तथा अंतरीप है। समुद्रतटीय महाद्वीपीय क्षेत्रों एवं द्वीपों का अत्यंत विषम है। इस सागर के द्वीप डूबे हुए भंजित पर्वतों के ऊपरी भाग के रूप में अवस्थित है। इसमें क्यूबा, जमैका, ट्रिनिडैड, प्यूरटो रीको (Puerto Rico), ऐड्रोस, हैटी एवम्‌ डोमिनिकन, रिपब्लिक, लेसर ऐंटलीज़ (Lesser Antillis), बहामा तथा बरमूडा द्वीप समूह प्रमुख है। इसके द्वीप तथा पास के महाद्वीपीय भाग कहवा, चीनी, उष्णकटिबंधीय फल, खनिज तेल आदि के लिए संसार में प्रसिद्ध हैं। (काशीनाथ सिंह)

Hindi Title

कैरिबिएन सागर


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -