कालाहारी

Submitted by Hindi on Tue, 08/09/2011 - 11:48
कालाहारी दक्षिणी अफ्रीका के मध्य में स्थित एक विशाल मरुस्थल है। इसका उत्तरी भाग उष्ण कटिबंध में है। धरातल की ऊँचाई 2,000 से 3,000 फुट तक है। दक्षिण-पूर्व में उच्च कारू का पठार तथा दक्षिण-पश्चिम में अन्य पठार, जो 5,000 फुट ऊँचे हैं, इसे घेरे हुए हैं। वार्षिक वर्षा का औसत 5 से 10 इंच तक है। न्यून वर्षा तथा तीव्र वाष्पीकरण के कारण यहाँ स्थायी नदियाँ या झीलें नहीं हैं। प्रदेश की मुख्य नदी, ऑरेंज, का उद्गम अन्यत्र है तथा स्थानीय शाखाएँ वर्ष में कुछ दिनों के लिए ही सजल रहती हैं।

भूमि पर घास का अपूर्व आवरण है तथा विस्तृत क्षेत्र बालुकामय है। दक्षिणी भाग में इंसेलबर्ग आकृति की नग्न पहाड़ियाँ हैं। धरातल पर पानी का अभाव है पर भूमि के नीचे थोड़ी ही गहराई पर जल उपलब्ध हो जाता है। यहाँ का कुरूमान सोता दक्षिणी अफ्रीका में विख्यात है। ऑरेंज नदी का 400 फुट ऊँचा ऑगरेबीज़ जलप्रपात भी उल्लेखनीय है। ऑरेंज के जल को प्रास्का और उपिंगटन के बीच तथा हार्टबीस्ट और ऑरेंज नदियों के संगम से ऊपर दो बाँध बनाकर सिंचाई के लिए निकाला गया है।

कालाहारी मरूस्थल के निवासी अधिकतर भेड़ पालते हैं तथा चारे की खोज में यायावर जीवन व्यतीत करते हैं। इन लोगों में 'बुशमेंन' एवं हाटेनटाट जातियाँ विख्यात हैं तथा ग्रिका उल्लेखनीय हैं।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -