कारबार

Submitted by Hindi on Tue, 08/09/2011 - 10:12
कारबार बंबई राज्य में इसी नाम की तहसील का मुख्य नगर है। इसकी स्थिति 14स् 49व् उ.अ. तथा 74स् 8व् पू.दे. है। यह गोवा से 50 मील दक्षिण-पश्चिम तथा बंबई से 395 मील दक्षिण-पूर्व में बसा है। प्राचनी कारबार नगर काली नदी पर नगर से तीन मील पूर्व की ओर बसा था। व्यापार की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण था।

17वीं शताब्दी के मध्य बीजापुर राज्य के कोई प्रमुख अधिकारी कारबार के राजस्व अधीक्षक हुआ करते थे। सन्‌ 1660 में यहाँ से अच्छी किस्म की मलमल का निर्यात प्रारंभ हो गया था, पर शीघ्र ही सन्‌ 1672 ई. में आंतरिक उलझनों के फलस्वरूप कारखानों को काफी क्षति उठानी पड़ी।

17वीं शताब्दी के अंतिम दस वर्षों में डच लोगों ने कारबार को अपने अधिकार में कर लिया और प्राचीन व्यापार को नष्ट कर डाला। इसी काल में मराठों द्वारा यहाँ सदाशिवगढ़ की स्थापना हुई, पर ये भी अधिक दिनों तक राज्य न कर सके और कारबार पुर्तगालियों के अधीन हो गया।

नए नगर का प्रादुर्भाव बंबई राज्य के हस्तांतरण के बाद हुआ। इसके पहले यह मछली पकड़ने का एक साधारण ग्राम था। वर्तमान नगर छह ग्रामों से संगठन से बना है। यहाँ नगरपालिका भी है। अब इसका संबंध बंबई से रेलों एवं स्टीमरों द्वारा हो गया है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -