कारोमंडल

Submitted by Hindi on Tue, 08/09/2011 - 10:35
कारोमंडल भारत का दक्षिणी-पूर्वी तट। पहले यह नाम एक राजनीतिक विभाग का था, जिसका विस्तार कृष्णा नदी के मुहाने से दक्षिण में केलीमियर अंतरीप तक समुद्रतटीय मैदान में था। यह तटीय मैदान उत्तर से दक्षिण को चौड़ा होता जाता है। यह प्रदेश कर्नाटक कहलाता है। यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है। इसमें कृष्णा तथा कावेरी नदी के डेल्टा सम्मिलित हैं। यहाँ पर वार्षिक वर्षा 40फ़फ़ होती है, जिसका अधिकांश अक्टूबर से दिसंबर तक लौटती हुई मानसून से होता है। यहाँ की मुख्य उपज चावल है। समुद्री मछलियाँ बहुतायत से पकड़ी जाती हैं। पूलीकट, मद्रास, पांडिचेरी, कड्डलोर, नेलोर तथा नेगापट्टम इस तट के मुख्य बंदरगाह हैं।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -