काठियावाड़

Submitted by Hindi on Tue, 08/09/2011 - 09:24
काठियावाड़ भारतवर्ष के पश्चिम तट का यह प्रायद्वीप, उत्तर-पश्चिम में कच्छ की खाड़ी तथा दक्षिण-पूर्व में कैबे की खाड़ी से घिरा हुआ है। इसका क्षेत्रफल 21,432 वर्ग मील है। इस प्रदेश की दो प्रमुख नदियाँ भादर और शतरंजी हैं जो क्रमश: पश्चिम और पूर्व की ओर बहती हैं। इस प्रदेश का मध्यवर्ती भाग पहाड़ी है। काठियावाड़ का उच्चतम बिंदु 3,666 फुट ऊँचा है। वृत्ताकार गिरनार पर्वतसमूहों का दृश्य बड़ा विलक्षण है। काठियावाड़ की प्राय: 50 प्रतिशत भूमि कृषि के लिए उपयोगी है। यहाँ की मुख्य उपज कपास है और अधिकांशत भूमि इसी के उत्पादन में लगी है। कैंबे की खाड़ी पर स्थित भावनगर इस प्रदेश का मुख्य नगर और बंदरगाह है। इसके अतिरिक्त जामनगर, राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़ आदि उल्लेखनीय हैं। यहाँ चूने का पत्थर पर्याप्त रूप में मिलता है जो आर्थिक दृष्टि से महत्वूपर्ण है। इस प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर दियु स्थित है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -