केदारनाथ सिंह

Submitted by admin on Sun, 12/15/2013 - 11:11

(7 जुलाई, 1934)


जन्म-स्थान :


बलिया (उ.प्र.)।

शिक्षा :

एम.ए., वाराणसी, पी.एच.डी.।
प्रमुख समकालीन हिंदी कवि व साहित्य चिंतक। ‘तीसरा सप्तक’ में संकलित।

प्रमुख कृतियां :


‘अभी बिल्कुल अभी’, ‘बाघ’, ‘जमीन पक रही है’, ‘यहां से देखो’, ‘अकाल में सारस’, ‘उत्तर कबीर और अन्य कविताएं’ (सभी कविताएं); ‘कल्पना और छायावाद’, ‘आधुनिक हिंदी कविता में बिंब विधान’ तथा ‘मेरे समय के शब्द’ (गद्य कृतियां)। देश-विदेश की अनेक साहित्यिक-यात्राएं और अनेक कविताओं का देशी-विदेशी भाषाओं में अनुवाद प्रकाशित।

वृत्ति :


वाराणसी, गोरखपुर के अतिरिक्त दिल्ली में ज.ने.वि. में हिंदी के प्राध्यापक रहे। साहित्य अकादमी पुरस्कार, दयावती मोदी कविशेखर सम्मान समेत अनेक महत्वपूर्ण पुरस्कारों से सम्मानित।

संपर्क :


A-88/3, एस.एफ.एस. फ्लैट्स, साकेत, नई दिल्ली-110017।