किसान सम्बन्धी कहावतें

Submitted by Hindi on Mon, 03/22/2010 - 12:41
Author
घाघ और भड्डरी

असाढ़ मास जो गँवही कीन।
ताकी खेती होवै हीन।।


शब्दार्थ- गँवही-गमन, मेहमानी।

भावार्थ- यदि किसान आषाढ़ मास में मेहमानी करता फिरता है तो उसकी खेती कमजोर या नष्ट हो जाती है क्योंकि यह समय खेती के काम के लिए उपयुक्त होता है।