कंचनजंगा

Submitted by Hindi on Sat, 08/06/2011 - 15:45
कंचनजंगा सिक्किम-नेपाल-सीमा पर 28,146 फुट ऊँचा, गौरीशंकर (एवरेस्ट) पर्वत के बाद संसार का दूसरा सर्वोच्च पर्वतशिखर है। इस पर्वत की भूगर्भीय स्थिति हिमालय की मुख्य श्रेणी के सदृश है। यह तिब्बत एवं भारत की जलविभाजक रेखा के दक्षिण में स्थित है। इसीलिए इसकी उत्तरी ढाल की नदियाँ भी भारतीय मैदान में गिरती हैं। कंचनजंगा तिब्बती शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ 'महान्‌ हिमानियों के पाँच अतिक्रमण' है, जो इसकी पाँच चोटियों से संबंधित है। इसका दूसरा नाम कोंगलोचु है जिसका शाब्दिक अर्थ 'बर्फ़ का सर्वोच्च पर्दा' है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -