कोलोरेडो

Submitted by Hindi on Mon, 08/08/2011 - 11:43
1. संयुक्त राज्य अमरीका की एक नदी। इसकी लंबाई, 1700 मील और प्रवाहक्षेत्र 2,46,000 वर्गमील है। उत्तरी मध्य कोलोरेडो राज्य से निकलकर व्योमिंग, कालोरेडो, ऊटा, न्यू मेक्सिको, नेवादा, एरीजाना, कैलीफोर्निया की खाड़ी में गिरती है। पचास से अधिक इसकी सहायक नदियाँ हैं। यह नदी अपने मार्ग के प्राकृतिक भूखंडों और क्षेत्रों के लिये जीवनदायिनी है। इस नदी पर अनेक बाँध बने हैं। उनमें हूवर, लैगुना, तथा पारकर मुख्य हैं।2. संयुक्त राज्य अमरीका का एक राज्य (370 से 410 उ. अ. लगभग 276 मील, 102 3 से 109 प. दे., लगभग 387 मील)। क्षेत्रफल 1,04,247 वर्ग मील। इसका नामकरण स्पेनवालों ने लाल रँगा हुआ (Coloured Red) के अभिप्राय से किया है। जनसंख्या का घनत्व 12.7 व्यक्ति प्रति वर्ग मील, औसत वार्षिक वर्षा 16.9 इंच, ताप 7-8 सें.; संयुक्त राज्य में विलयन 1876 ई. में। संयुक्त राज्य की अधिकतर ऊँची चोटियाँ एवं नदियों के अधिकांश उद्गमस्थल इसी राज्य में है। प्रमुख नदियाँ आकैंजस तथा साउथ स्नाटे पूर्व, कोलोरेडो अपनी सहायक नदियों के साथ पश्चिम तथा रियो ग्रांडे दक्षिणपश्चिम बहती हैं।

इस राज्य के तीन प्राकृतिक विभाग हैं:
1. पूर्वी मैदान-शुष्क प्रदेश है। जहाँ वायु द्वारा अपक्षरण अधिक हुआ है। सिंचाई द्वारा कृषि की उन्नति हुई है। गेहूँ, आलू, चुकंदर पैदा होता है। पशु भी पाले जाते हैं।
2. मध्यवर्ती पर्वतीय भाग-इसमें राकी पर्वत की श्रेणियाँ फैली हुई हैं। यह क्षेत्र खनिज पदार्थो से संपन्न है। 30 मील चौड़ी पूर्वी पट्टी में दो तिहाई जनसंख्या निवास करती है। लोन लैंड, डेनेवर, ग्रीडी, पोयब्लो आदि प्रमुख नगर यहीं स्थित हैं। खान खोदना यहाँ का प्रमुख व्यवसाय है।
3. पश्चिमी पठारी भाग-यह शुष्क जलवायु एवं ऊँची नीची भूमि का प्रदेश है। पशुपालन और के निवासियों के मुख्य व्यवसाय हैं।
खनिज पदार्थ और वन राज्य के प्रमुख साधन हैं। संसार की दो-तिहाई मोलिब्डिनम धातु यहाँ मिलती है। यूरेनियम, टंगस्टन, स्वर्ण आदि अन्य प्रमुख खनिज पदार्थ हैं। संयुक्त राज्य का 10 प्रतिशत स्वर्ण, 22.3 प्रतिशत चुकंदर, 11.7 प्रतिशत कैं टालूप्स और 11.9 प्रतिशत खनन यंत्र यहाँ उत्पन्न अथवा निर्मित होते हैं। 4,000 मील लंबे 14 रेलमार्ग तथा 55,000 मील लंबे राजमार्ग यहाँ फैले हुए हैं। (कैलाशनाथ सिंह)
Hindi Title

कोलोरेडो


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -