कोटा बराज

Submitted by Hindi on Mon, 08/08/2011 - 11:10
कोटा बराज कोटा नगर के राजमहल के निकट चंबल नदी पर राजस्थान और मध्य प्रदेश राज्यों के सहयोग से निर्मित सिंचाई बाँध जो 1960 में बनकर तैयार हुआ। इस बाँध के निर्माण में 62 लाख घनफुट चट्टान काटे गए और लगभग 61 लाख घनफुट पक्की कंकरीट की चिनाई हुई है तथा 3 करोड़ 40 लाख घनफुट मिट्टी और पत्थर हटाने का काम हुआ है। इसके निर्माण में 3 करोड़ 80 लाख रुपए व्यय हुए हैं। यह 1080 फुट लंबा, 905 फुट चौड़ा और 122।। फुट ऊँचा है। बाँध की बाईं ओर एक पक्की दीवार क पुश्ता है जिसमें 119 पक्की नालियाँ हैं। प्रत्येक में 40x40 के स्टील के बने अर्धवृत दरवाजे हैं। इसके जलभराव की क्षमता 4.417 एम. ए. फुट है। इस बाँध से दो मुख्य नहरें निकाली गई हैं। दाई नहर की लंबाई 375 किलोमीटर और बाई नहर की लंबाई 350 किलोमीटर है। इसके अधिकतम पानी का निकास 8, 80, 000 क्यूसेक्स है। इससे राजस्थान और मध्यप्रदेश की 14 लाख एकड़ भूमि की सिंचाई किए जाने का अनुमान है। (परमेश्वरीलाल गुप्त)

Hindi Title

कोटा बराज


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -