करनाल

Submitted by Hindi on Mon, 08/08/2011 - 11:33
करनाल नगर हरियाणा के इसी नाम के जिले के शासन का मुख्यालय है। यह नगर यमुना नदी के प्राचीन किनारे के ऊँचे भाग पर स्थित है। पहले नदी इसके समीप बहती थी, किंतु अब यहाँ से सात मील पूर्व हटकर बहती है। 12 फुट ऊँचे परकोटे सेयह नगर घिरा हुआ है। इस नगर के समीप से ही पश्चिमी यमुना नहर जाती है जो गंदे पानी के निकास में अवरोध उत्पन्न करती है। इसी कारण यह नगर मलेरिया का घर बना रहता है।

दंतकथा के अनुसार इस नगर को महाभारत के राजा कर्ण ने बसाया था। यहीं पर नादिरशाह ने मुगल बादशाह मुहम्मदशाह को हराया था। इसके बाद यह क्रमश: जिंद के राजाओं, मरहठों और लदवा के सिक्ख राज गुरुदत्त सिंह के अधिकार में रहा। 1805 ई. में अंग्रेजों ने इसपर अपना अधिकार कर लिया।

इसका विशाल किला बहुत समय तक अंग्रेजों के अधिकार में रहा और क्रमानुसार कारागार, सैनिकों का निवासस्थान, दरिद्रालय और जिला विद्यालय के कार्य में आता रहा।

नगर की सड़कें अधिकांशत: पक्की, परंतु टेढ़ी-मेंढ़ी और सँकरी हैं। यहाँ देशी कपड़ा बनता है जो यहीं पर प्रयोग में आ जाता है। कंबल और जूते बाहर भेजे जाते हैं। कंबल व्यवसाय में अधिक लोग लगे हुए हैं। यह नगर दिल्ली तथा अंबाला से विशेष संबंधित है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -