Karna lake in Hindi

Submitted by Hindi on Tue, 01/11/2011 - 11:12
Hindi Title

कर्ण लेक


अन्य स्रोतों से

कर्ण लेक


लाइव हिन्दुस्तान से


जुड़ी है महाभारत सेदिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर हरियाणा के करनाल में स्थित कर्ण लेक महाभारत से संबद्ध है। कथा है कि महाभारत के प्रमुख पात्र कर्ण ने इस झील में स्नान किया था और अपने सुरक्षा कवच इन्द्र को सौंपे थे। तब से इस लेक को कर्ण ताल के नाम से जाना गया। इस कारण यह झील धार्मिक स्थल के रूप में ज्यादा प्रसिद्ध हुई और हरियाणा के टूरिस्ट मैप पर प्रमुखता से दर्ज हो पाई। दिल्ली और चंडीगढ़ के बीचोबीच स्थित दिल्ली से 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस लेक के किनारे पिकनिक स्पॉट बन गया और लोग इस जगह को बीच राह में कुछ घंटे के विश्राम के लिए भी इस्तेमाल करने लगे।

यहां आना एक पंथ दो काज जैसा साबित होता है। यहां पर्यटक एक स्वच्छ वातावरण में सुकून की सांस तो लेते ही हैं, बोटिंग को भी एन्जॉय करते हैं और खाने-पीने का भी आनन्द उठाते हैं। वैसे हरियाणा टूरिज्म द्वारा यहां ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।