कृष्ण गोपाल 'व्यास’

Submitted by RuralWater on Fri, 05/06/2016 - 11:08

.कृष्ण गोपाल व्यास जी का जन्म – 1 मार्च 1940 को होशंगाबाद (मध्य प्रदेश) में हुआ।

शिक्षा – आपने जबलपुर विश्वविद्यालय से Geology (भूविज्ञान) में एम.एससी. किया।

कार्यः आप पूर्व में राजीव गांधी वाटरशेड मिशन से सलाहकार के रूप में नियुक्त किये गए थे और वर्तमान में प्रदेश सरकार की जल शक्ति समिति में भी चेयरमैन की भूमिका में कार्य कर रहे हैं।

लेखन-सम्पादन – आपकी लेखन में रुचि होने के कारण समय समय पर अनेक मुद्दों पर लेखन का कार्य किया।

(1) आर्थिक भूविज्ञान – 1970

(2) कुओं का व्यावहारिक भूजल विज्ञान – 1993

(3) सूखे का सामना – 2002

(4) भारत में जल संचय की परम्पराएँ – 2009

(5) पर्यावरण संरक्षण, भू-संसाधन – 2010

(6) पानी, समाज और सरकार – 2011

(7) जल चौपाल – 2013

(8) भारत का परम्परागत जल विज्ञान – 2014

(9) जल प्रबन्ध – 2015

आपने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘पानी रोको अभियान’ की मूल अवधारणा (जल स्वावलम्बन) को विकसित किया। समाचार पत्रों-पत्रिकाओं, संगोष्ठियों, कार्यशालाओं के माध्यम से समाज में जल चेतना के प्रसार में सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। जनसंचार माध्यमों में जल विज्ञानी के रूप में समादृत हैं। लोक संस्कृति में जल विज्ञान और प्रकृति की वैज्ञानिकता परखने के मिशन में संलग्न। जल विज्ञान पर मौलिक और गवेषणापूर्ण पुस्तक लिखने में तल्लीन हैं।

वर्तमान में हिन्दी वाटर पोर्टल के लिये भी लेखन का कार्य अवैतनिक और स्वेच्छा से  कर रहै हैं आपके लेखन को एक नजर में यहां देखा जा सकता है- कृष्ण गोपाल व्यास की कलम से

 

 

सम्पर्क


73 चाणक्यपुरी, चूना भट्टी, कोलार रोड, भोपाल (मध्य प्रदेश) – 462016
टेलीफोन - 0755-2460438, मो. 09425693922

ईमेल – kgvyas_jbp@rediffmail.com