क्या बाह्य अंतरिक्ष में जीवन है ?

Submitted by Hindi on Wed, 09/07/2011 - 11:16

क्या बाह्य अंतरिक्ष में जीवन है ? : परग्रही जीवन श्रंखला भाग 1


आज से पांच सौ वर्ष ईसवी सन 1600 में पहले एक विचारक, गणितज्ञ और खगोलशास्त्री ने यह प्रश्न पूछा था। इस प्रश्न का उत्तर तो उस विचारक को नहीं मीला, उसे रोम की सड़को पर जिन्दा जला दिया गया था। इतना ही नहीं उसे जिन्दा जलाने से पहले उसे अपमानित करने के लिये सड़क के किनारे खम्बे पर नग्न कर उल्टा लटकाया गया था। कोपरनिकस की तरह वह भी मानता था कि पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है। वह यह भी मानता था कि बाह्य अंतरिक्ष में हमारे जैसे अनगिनत प्राणी निवास करते है। अंतरिक्ष में अनगिनत संतो, करोड़ो पोप, अरबो चर्चो और एकाधिक जीसस की संभावनाओ को समाप्त करने का चर्च के पास सबसे आसान उपाय था, उस विचारक को जिन्दा जला देना।

उस महान विचारक गीआर्दनो ब्रुनो के साथ किया गया अमानविय व्यव्हार सैकड़ो वर्षो तक विज्ञान के इतिहासकारो की नींदे उड़ा देता रहा है। लेकिन आज ब्रुनो अपना बदला हरकुछ सप्ताह में लेता है। महिने में कम से कम दो बार अंतरिक्ष में किसी तारे की परिक्रमा करते एक नये ग्रह की खोज हो रही है। 250 से ज्यादा अंतरिक्ष में किसी अन्य तारे की परिक्रमा करते ग्रह खोजे जा चूके है। ब्रुनो की अंतरिक्ष में सौर मंडल के बाहर ग्रहों की भविष्यवाणी सही साबित हो चूकी है।

लेकिन एक प्रश्न अभी भी है। मंदाकिनी आकाशगंगा में तारो के ग्रह तो है लेकिन कितने ग्रह पर जीवन हो सकता है ? और यदि जीवन है कितने ग्रहों पर मानव के जैसे बुद्धिमान जीवन है ?

परग्रही जीवो से मुलाकात की कल्पना हमारे समाज, हमारे लेखको को रोमांचित करते रही है। अखबारो में, टीवी में अनजानी उड़नतश्तरीयों के दिखायी देने के समाचार आम है। बालीवुड से लेकर हालीवुड की फिल्मों ने परग्रही जीवो पृथ्वी पर आते दिखाया है, चाहे “इंडीपेन्डेंस डे” के आक्रांता परग्रही हो, ’एम आई बी’ के आंतकी परग्रही, ’इटी’ के दोस्ताना परग्रही या हिन्दी की ’कोई मील गया’ का जादू !

एच जी वेल्स के उपन्यास ’वार आफ दी वर्ल्डस’ में पृथ्वी पर मंगल के निवासीओ का हमला दिखाया था। 30 अक्टूबर 1938 को सीबीएस रेडीयो के अनाउंसर आर्सन वेल्लेस ने इस उपन्यास के कथानक पर हैलोवीन के अवसर पर मजाक बनाने का खुरापाती उपाय सोचा। उन्होंने रेडीयो पर थोड़ी थोड़ी देर पर संगीत को रोक कर पृथ्वी पर मंगल वासीयो के हमले के समाचार देने शुरू कर दिये। हर समाचार बुलेटीन में मानवो की हार और मानव सभ्यता के क्रमशः पतन के समाचार थे। यह एक मजाक था लेकिन पर ग्रही जीवन में हमारा विश्वास इतना गहरा है कि लाखों अमरीकी यह सूनकर घबरा गये थे कि मंगल ग्रह की मशीनें न्यु जर्सी की ग्रूवर मील में उतर चूकी है और शहरो को बर्बाद करनेवाली किरणें छोड़ रही है साथ ही पूरे विश्व को अपने कब्जे में ले रही है। समाचार पत्रो ने बाद में खबर दी थी कि लाखो लोगो ने अपने घर खाली कर दिये थे और क्षेत्र छोड़ कर चले गये थे, कुछ प्रत्यक्षदर्शीयो ने जहरीली गैस महसूस की थी और दूरी पर चमकती रोशनी देखी थी।

मंगल ग्रह और मंगलवासीयो की खबरो में एक बड़ा उछाल 1950 में खगोलशाश्त्रीयो द्वारा मंगल एक बड़ा सैकड़ो मील चौड़े ’M’ के देखे जाने के बाद आया। कुछ लोगो के अनुसार यह पृथ्वी के लोगो के लिये मंगलवासीयो का संदेश था जिसमें ’M’ अंग्रेजी के ’Mars’ का पहला अक्षर था और जिस प्रकार खेलो के स्टेडीयम में चीयरलीडर अपनी टीम के अक्षर बनाते है उसी तरह मंगलवासी यह अक्षर बना कर पृथ्वी के लिये संदेश भेज रहे थे। निराशात्मक सोच वाले लोगो के लिये यह ’Mars’ का ’M’ ना होकर ’War’ का ’W’ था और मंगलवासीयो की पृथ्वी वासीयो से युद्ध की घोषणा थी। कुछ दिनो बाद मंगल पर का यह ’M’ या ’W’ अपने आप मिट गया। यह पूरी संभावना है कि यह आकृती मंगल पर आये किसी विशाल धूल के तुफान ने बनायी थी जिसने पूरी मंगल की सतह को ढंक लिया था लेकिन चार ज्वालामुखी के शिखर इससे ढंक नहीं पाये थे। धूल के तुफान में ये चारो शिखर ‘M’ की आकृती बना रहे थे।

परग्रही जीवन के अभी तक कई दावे किये गये है। इसका एक अप्रत्यक्ष तर्क हमारे देख पाने की क्षमता में छाया असिमित विशालकाय ब्रम्हाण्ड है। इस तर्क के अनुसार इस असिमित विशालकाय ब्रम्हाण्ड में पृथ्वी के बाहर जीवन ना का होना असंभव है, इसका समर्थन कार्ल सागन और स्टीफन हाकिंग जैसे वैज्ञानिक भी करते है।

एक संभावना यह भी है कि जीवन पूरे ब्रम्हाण्ड में एकाधिक स्थानो पर स्वतंत्र रूप से पनपा होगा। दूसरी संभावना के अनुसार जीवन निवासयोग्य ग्रहों पर उल्काओ, धूमकेतुओ द्वारा फैलते गया होगा। यह दोनो संभावनाये एक साथ भी संभव है। परग्रही जीवन जैसे जीवाणु अंतरिक्ष में सारे ब्रम्हांड में फैले होने विश्वास को कार्ल सागन जैसे वैज्ञानिको ने मान्यता दी है। अभी तक इसका कोई नमुना नहीं मीला है लेकिन इसके कुछ विवादास्पद दावे जैसे एलन हिल्स 84001 उल्का भी मौजूद है।

परग्रही जीवन की संभावना (जहां या तो जीवन है या जीवन रहा होगा) वाले ज्ञात ग्रहों में शुक्र, मंगल, बृहस्पति का चन्द्रमा युरोपा, शनि के चन्द्रमा टाईटन,एनक्लेडस और सौर बाह्य ग्रह जैसे ग्लीसे 581 सी,जी और डी शामील है।

कुछ विश्वास जैसे परग्रही उड़नतश्तरीयां, परग्रहीयो द्वारा अपहरण के दावे अधिकतर वैज्ञानिको द्वारा संदेहास्पद माने गये है। उड़नतश्तरी या UFO (Unidentified Flying Object) एक आकाश में दिखायी देने वाली एक ऐसी असामान्य वस्तु है जिसे निरिक्षक या जांचकर्ता किसी ज्ञात विमान या वस्तु या प्राकृतिक घटना से जोड़कर नहीं देख पाता है। सामान्यत: इसे परग्रही यान समझा जाता है लेकिन वैज्ञानिक इस दावे को अस्वीकार करते है। इतिहास में भी उड़नतश्तरीयो को देखा गया है लेकिन आधुनिक काल में इन पर ध्यान द्वितिय विश्वयुद्ध के पश्चात गया है जब विभिन्न राष्ट्रो की सरकारो ने इन घटनाओ की सैन्य दृष्टिकोण से जांच के आदेश दिये है। अधिकतर उड़नतश्तरी की घट्नाये अब तक यातो पृथ्वी के यान या ज्ञात खगोलिय पिंड या अपवाह पाये गये है।

इस लेख श्रंखला में आने वाले लेखो में यह पहला है, अगले लेखो के विषय निम्नलिखित है:


परग्रही जीवन की तलाश : जीवन के लिये मूलभूत आवश्यकतायें क्या है ? अंतरिक्ष में जीवन किन परिस्थितीयो में पनप सकता है ?

परग्रही जीवन से संपर्क : यदि परग्रही जीवन है तब उससे संपर्क कैसे करे ? क्या कोई प्रयास किया गया है ? SETI क्या है ?

कहां है वे ? : यदि परग्रही जीवन है तो कहां है ?

पृथ्वी जैसे ग्रहों की खोज : क्या जीवन के लिये पृथ्वी जैसे ग्रह चाहीये ? क्या अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे ग्रह है ? यदि है तो हमारी खोज के परिणाम क्या है ?

वे कैसे दिखेंगे ? : परग्रही जीव कैसे दिखेंगे ? ’सूपरमैन’ के जैसे मानवाकार या MIB के परग्रही प्राणीयो के जैसे या “मार्श अटैक” के परग्रहीयो जैसे ?

अनुपात का सिद्धांत और दानवाकार परग्रही : हालीवुड के परग्रहीयों की तरह दानवाकार परग्रही संभव है ? चाचा चौधरी का दानवाकार साबू जो ज्युपीटर से आया है, क्या साबू का दानवाकार होना संभव है?

परग्रही सभ्यता और उनका विज्ञान: क्या परग्रही सभ्यतायें मानव के जैसे बुद्धिमान होंगी ? क्या वह विज्ञान में हमसे आगे होंगी ?

उड़न तश्तरीयां और उनका रहस्य : उड़नतश्तरी क्या है ? क्या उड़नतश्तरीयां दूसरे ग्रहों के प्राणीयो के अंतरिक्ष यान है ?

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -