Kodaikanal lake in Hindi

Submitted by Hindi on Wed, 01/12/2011 - 10:02
तमिलनाडु में मदुरै से 120 कि.मी. दूर पलानी पहाड़ियों पर 7000 फुट की ऊंचाई पर स्थित कोडाईकनाल नामक सितारानुमा झील का निर्माण एक अंग्रेज ‘सर बेरे लेवनेज’ ने कराया था। इसके पास कई मंदिर हैं तथा यह झील अद्भुत दृश्यावलियों से परिपूर्ण है। झील के चारों ओर होटल हैं जिनका प्रतिबिंब झील में देखकर मन आल्हादित हो उठता है। आसपास रंग-बिरंगे फूल और झरने इसके सौंदर्य को द्विगुणित कर देते हैं।

इस झील के समीप 1901 में मिशनरियों द्वारा प्रारम्भ किया गया अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल है तथा ब्रायन्ट पार्क है, जहां कमल के फूलों से भरे तालाब हैं। यहां से दूर-दूर तक फैली पर्वत श्रेणियां वातावरण को मोहक बनाती हैं। यहां कुरंजी के फूल हैं जो बारह वर्ष में एक बार खिलते हैं। समय-समय पर यहां नौका दौड़ होती रहती है। अप्रैल से जून तक सितम्बर-अक्तूबर में यहां घूमने का पूरा आनंद मिलता है।

Hindi Title

कोडाईकनाल झील


अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -