लाहुल एवं स्पिटी

Submitted by Hindi on Tue, 08/23/2011 - 14:05
लाहुल एवं स्पिटी यह भारत के केंद्रशासित हिमाचल प्रदेश राज्य का एक जिला है। पहले यह पंजाब में था। जिले का क्षेत्रफल 4,714 वर्ग मील है। हिमालय पर्वतश्रेणी द्वारा यह दो भागों में विभक्त है : 1. लाहुल  चंबा पर्वतों तथा गंजाम श्रेणी के बीच स्थित है। धरातल चट्टानी, कटा फटा, ऊँचा तथा घाटियों से युक्त है। चंद्रा एवं भागा प्रमुख नदियाँ हैं। जलवायु अत्यंत ठंढी तथा कठोर है। मानव निवास चंद्रा तथा भागा की निचली घाटियों में ही है। शेष भाग निर्जन है। निवासी चरवाहे तथा घुमक्कड़ हैं। जौ प्रमुख उपज है। 2. स्पिटी  इस भूभाग में स्पिटी नदी पूर्व की ओर बहती है। यहाँ चोटियाँ 20,000 से 23,000 फुट तक ऊँची है। यहाँ के गाँव 12,000 से 14,000 फुट की ऊँचाई तक बसे हैं। आबादी स्पिटी नदी के किनारे स्थित है। प्रमुख उपज जौ है। (शातिलाल कायस्थ)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -