लाइबेरिया

Submitted by Hindi on Tue, 08/23/2011 - 13:57
लाइबेरिया स्थिति : 40220 से 80300 उ.अ. तथा 9000 प.दे.। यह अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित एक नीग्रो राष्ट्र है। इसका क्षेत्रफल 43,000 वर्ग मील तथा सागरीय तटरेखा 350 मील लंबी है। इसके दक्षिण-पश्चिम में ऐटलैंटिक महासागर है। कुछ उत्तरी भाग को छोड़कर शेष समस्त देश में 100 से 160 इंच तक वर्षा होती है। फ्रांसीसी गिनी पर्वत सहारा की शुष्क एवं गरम हवाओं को यहाँ तक नहीं आने देता है। यहाँ मार्च का ताप लगभग 270 सें. रहता है। इस भूभाग का अधिकांश जंगलों से ढँका है। यहाँ जंगली जानवरों की अधिकता है तथा सोना, लोहा एवं हीरा प्रमुख खनिज हैं। यहाँ जंगलों के कारण कृषि में कम उन्नति हुई है। पर फलों में केला, नीबू, संतरा, अनन्नास एवं सेब आदि उगते हैं। खाद्यान्नों में मक्का, धान तथा सोरधम, कंदों में कसाबा, कचालू तथा शकरकंद यहाँ की प्रमुख कृषि उपज हैं। यहाँ कपास तथा कोकोआ का उत्पादन भी बढ़ रहा है। यह राष्ट्र उद्योगां में पिछड़ा है। यहाँ की राजधानी मनरोविया हैं।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -