लिबिया (Libya)

Submitted by Hindi on Wed, 08/24/2011 - 09:54
लिबिया (Libya) अफ्रीका का यह एक स्वतंत्र संघ राज्य है। 24 दिसंबर, 1951 ई. को इसे स्वतंत्र घोषित किया गया। इस संघ का प्रधान वादशाह होता है, जिसका उत्तराधिकार आनुवंशिक है। इस संघ में सिरेनेइका (Cyrenacia), ट्रिपोलिटैनिया (Tripolitania) तथा फैजेन (Fazzan) प्रांत सम्मिलित हैं। यह राज्य उत्तर में भूमध्य सागर से, दक्षिण में चैड प्रजातंत्र एवं नाइजर प्रजातंत्र से, पश्चिम में ट्युनिज़िया एवं अजलीरिया से तथा पूर्व में संयुक्त अरब गणराज्य एवं सूडान से घिरा हुआ है। इस संघ राज्य का संपूर्ण क्षेत्रफल 17,59,500 वर्ग किमी. है।

भूमध्य सागर एवं रेगिस्तान के प्रभाव के कारण मौसमी परिवर्तन हुआ करते हैं। ग्रीष्म ऋतु में ट्रिपोलिटैनिया के समुद्री किनारे का ताप 410 सें. से 460 सें. के मध्य रहता है। सुदूर दक्षिण में ताप्त अपेक्षाकृत ऊँचा रहता है। उत्तरी सिरेनेइका का ताप 270 सें. से लेकर 320 सें. के मध्य रहता है। टोब्रुक (Tobruk) का जनवरी का औसत ताप 130 सें. तथा जुलाई और औसत ताप 260 सें. रहता है। भिन्न भिन्न क्षेत्रों में वर्षा का औसत भिन्न भिन्न है। ट्रिपोलिटैनिया तथा सिरेनेइका के जाबाल क्षेत्र में वार्षिक वर्षा का औसत 15 से 20 इंच तक है। अन्य क्षेत्रों में आठ इंच से कम वर्षा होती है। वर्षा प्राय: अल्पकालीन शीत ऋतु में होती है और इसके कारण बाढ़ आ जाती है।

यहाँ अनेक प्रकार के आवर्धित फल के पेड़, छुहारा, सदाबहार वृक्ष तथा मस्तगी (mastic) के वृक्ष हैं। सुदूर उत्तर में बकरियाँ तथा मवेशी पाले जाते हैं। दक्षिण में भेड़ों और ऊटों की संख्या अधिक है। चमड़ा कमाने, जूते, साबुन, जैतून का तले निकालने तथा तेल के शोधन करने के कारखाने हैं। यहाँ सन्‌ 1963 में एक सीमेंट फैक्टरी की स्थापना की गई है। जौ और गेहूँ की खेती होती है।

यहाँ पेट्रोलियम के अतिरिक्त फ़ॉस्फ़ेट, मैंगनीज़, मैग्नीशियम तथा पोटैशियम मिलते हैं। खानेवाला समुद्री नमक यहाँ का प्रमुख खनिज है। छह वर्ष तक के बालकों के लिए शिक्षा अनिवार्य है। यहाँ कई विदेशी स्कूल तथा लिबिया विश्वविद्यालय नामक एक विश्वविद्यालय है।

ट्रिपोली तथा बेंगाज़ि यहाँ की संयुक्त राजधानियाँ हैं। अप्रैल, 1963 ई. में संविधान का संशोधन हुआ, जिसके अनुसार स्त्रियों को मताधिकार दिया गया और संघीय शासनव्यवस्था के स्थान पर केंद्रीय शासनव्यवस्था लागू की गई। इस नई व्यवस्था की दस इकाइयाँ हैं, जिनके प्रधान अधिकारी मुहाफिद कहलाते हैं।

सेबहा से ट्रिपोली तक तट के साथ साथ तथा देश के भीतरी भाग में अच्छी सड़कें हैं। यहाँ पर्याप्त संख्या में हल्की रेल लाइनें हैं। ट्रिपोली, बेंगाज़ि तथा टाब्रुक बंदरगाह है। इद्रिस तथा बेनिना यहाँ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। (बसंत सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -