लिवरपूल

Submitted by Hindi on Wed, 08/24/2011 - 09:56
लिवरपूल स्थिति : 530260 उ.अ. तथा 20580 प.दे.। यह इंग्लैंड का एक प्रसिद्ध बंदरगाह है। यह लंदन की बराबरी का बंदरगाह माना जाता है। यह मर्सि नदी के मुहाने पर बसा हुआ है। यहाँ पर पश्चिमी यूरोप के तुल्य जलवायु पाई जाती है। लैंकाशिर में कपड़े के व्यापार की उन्नति होने से इस नगर का महत्व काफी बढ़ गया है, क्योंकि इसकी पृष्ठभूमि में होने से लैंकाशिर का सारा व्यापार इसी के द्वारा होता है। लिवरपूल के पृष्ठप्रदेश में केवल लैंकाशिर ही नहीं बल्कि यार्कशिर, स्टैफर्डशिर और चेशिर भी सम्मिलित है। लिवरपुल में अनेक जहाजी कंपनियाँ हैं। इस बंदरगाह से रूई, अनाज, खाद्य सामग्री का आयात तथा ऊनी वस्त्र, इस्पात, सूती वस्त्र, बरतन, रासायनिक पदार्थ और लोहे तथा पीतल की बनी वस्तुओं का निर्यात होता है। यहाँ पर आटा पीसने चीनी साफ करने, रासायनिक पदार्थ बनाने और साबुन तैयार करने के कारखाने हैं। यहाँ हवाई अड्डा भी है। (राम सहाय खरे)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -