लखीमपुर (Lakhimpur)

Submitted by Hindi on Tue, 08/23/2011 - 13:19
लखीमपुर (Lakhimpur) 1. यह भारत के असम राज्य का सबसे उत्तर-पूर्वी जिला है। इसके दक्षिण में शिवसागर और दक्षिण-पश्चिम में दरं जिले एवं शेष और नेफा स्थित है इसका क्षेत्रफल 4,926 वर्ग मील है। जिले के अंदर 400 मील तक ब्रह्मपुत्र नदी बहती है। यह नदी डिब्रुगढ़ तक तथा बरसात में सदिया तक नौगम्य है। यहाँ पर मिरी, अबोर, मिश्मी, खामटी, कचिन तथा नागा आदि जनजातियाँ निवास करती हैं। चाय के बागानों एव कोयले की खानों के कारण जिला संपन्न है। माम प्रसिद्ध कोयले की खान है। माकुम क्षेत्र से पेट्रोलियम भी निकाला जाता है, जिसका शोधन डिग्बोई में किया जाता है। यहाँ लकड़ी की चिराई की अनेक मिलें भी हैं। चाय यहाँ की प्रमुख उपज है।

2. लखीमपुर उत्तर प्रदेश के खीरी जिले की एक तहसील है (देखें, खीरी)।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -