लुधियाना

Submitted by Hindi on Wed, 08/24/2011 - 10:04
लुधियाना 1. जिला, भारत के पंजाब राज्य का जिला, तहसील तथा नगर है। जिले का क्षेत्रफल 3,429 वर्ग किमी. तथा जनसंख्या 10,22,519 (1961) है। इसमें 859 ग्राम तथा 5 नगर है। प्रति वर्ग मील जनसंख्या 773 (1961) है। जिले का मुख्यालय लुधियाना नगर में है। जिले का धरातल अधिकांश मैदानी है, बीच में नदियाँ या पर्वत नहीं हैं। ये मैदान उत्तर में सतलुज तक फैले हैं। यहाँ की मिट्टी बड़ी उपजाऊ है। वर्षा कम होती है, किंतु परिश्रमी जाट कृषक कुओं तथा नहरों से सिंचाई करके अच्छी फसल उगा लेते हैं। कृषि योग्य लगभग संपूर्ण भूमि पर खेती की जाती है। गेहूँ, जौ, चना, ज्वार, मक्का, कपास तथा गन्ना मुख्य उपज हैं।

2. नगर, स्थिति : 300550 25 उ.अ. तथा 75053 30 पू.दे.। सतलुज नदी के उच्च दक्षिणी तट से आठ मील दूर स्थित है। नगर की जनसंख्या 2,44,032 (1961) तथा क्षेत्रफल 19.66 वर्ग किमी. है। उत्तरी भाग में एक दुर्ग है। 1480 ई. में, दिल्ली के तत्कालीन शासक लोदी वंश के राजकुमारों ने, सुनेत नामक प्राचीन नगर के चार मील पूर्व में, इसकी स्थापना की। रेलवे की व्यवस्था हो जाने से व्यापार विकसित हो गया है। होजरी, साइकिल के सामान, सिलाई मशीन आदि नगर के मुख्य उद्योग हैं। (शातिलाल कायस्थ)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -