लुसाई पहाड़ियाँ

Submitted by Hindi on Wed, 08/24/2011 - 10:06
लुसाई पहाड़ियाँ असम के पहाड़ी जिले मिज़ो में स्थित है। ये पहाड़ियाँ कई उत्तर-दक्षिण समांतर पर्वतश्रेणियों के रूप में फैली हुई हैं। इनकी समुद्रतल से औसत ऊँचाई पश्चिम में 3,000 फुट से लेकर पूर्व में 4,000 फुट तक है, परंतु कहीं कहीं 8,000 फुट तक की ऊँचाई भी मिलती है। ये पर्वतश्रेणियाँ मुख्यत: तृतीयक कल्प की बालुकाश्म एवं शेल (shale) शिलाओं द्वारा निर्मित हैं, जिन्होंने अब मोड़दार पर्वतों का रूप धारण कर लिया है। इन शिलाओं का निर्माण संभवत: तृतीयक कल्प की एक विशाल हिमालयी नदी के डेल्टा अथवा मुहाने में उसके निक्षेपण से हुआ था। यहाँ उत्तर-दक्षिण फैली पर्वतश्रेणियों के मध्य प्रवाहित नदियों का एक समांतर क्रम बन जाता है। नदियों में बराक नदी की मुख्य सहायक नदियाँ कालादान एवं करनफूली है। इस पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा अधिक होती है। ऐजल एव लुंगलेह की औसत वार्षिक वर्षा क्रमश: 80 एवं 130 इंच है।

पर्वतीय ढालों पर बाँस एवं अन्य वृक्षों के घने वन मिलते हैं। मुख्य जंगली पशु हाथी, गैंडा, हरिण, बाघ, तेंदुआ तथा हिमालय प्रदेशीय काला रीछ हैं। यहाँ कुछ मात्रा में धान, तिल, गन्ना तंबाकू एवं संतरे की उपज भी होती है। इस क्षेत्र के अधिकांश निवासी आदिवासी है और झुम पद्धति से खेती करते हैं। (राधिका नारायण माथुर)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -