मैमथ (Mammoth)

Submitted by Hindi on Thu, 09/01/2011 - 10:10
मैमथ (Mammoth) का वैज्ञानिक नाम मैमुथस प्राइमिजीनियस (Mammuthus primigenius) है। यह साइबीरिया के टुंड्रा प्रदेश में बर्फ में दबे एक हाथी का नाम है, जो अब लुप्त (extinct) हो चुका है, परन्तु बर्फ के कारण जिसका संपूर्ण मृत शरीर आज भी सुरक्षित मिला है। अनुमान लगाया जाता है कि फ्रांस में यह जंतु हिम युग के अंत तक ओर साइबीरिया में संभवत: और आगे तक जीवित रहा होगा मैमथ शब्द की उत्पत्ति साइबीरियाई (रूसी) भाषा के मैमथ शब्द से मानी जाती है, जिसका अभिप्राय भूमि के नीचे रहनेवाले जंतु से होता है। चूँकि इस हाथी का शरीर सदैव जमे हुए बर्फीले कीचड़ के नीचे ही पाया गया है, अत: उस देश के किसान मैमथ को एक प्रकार का वृहत्‌ छछूँदर ही समझते थे।

फ्रांस की गुफाओं में पूर्व प्रस्तरयुगीन (Palaeolithic) शिकारी मानव के उपर्युक्त हाथी के बहुत से चित्र बनाकर छोड़े हैं, जिससे स्पष्ट हो जाता है कि यह जंतु पहले यूरोप (और संभवत: भारत और उत्तरी अमरीका, जहाँ उससे मिलते जुलते हाथियों के अवशेष प्राप्त हुए हैं) में रहा करता था और हिम युग के समाप्त होने और बर्फ के खिसकने पर भोजन की खोज में उत्तर की ओर बढ़ा और वहाँ की दलदली भूमि में अपने भारी शरीर के कारण धँस गया तथा दलदल के साथ जम गया।

आकार में मैमथ वर्तमान हाथियों के ही बराबर होते थे, परंतु कई गुणों में उनसे भिन्न थे। उदाहरणार्थ वर्तमान हाथियों के प्रतिकूल मैमथ का शरीर भूरे और काले तथा कई स्थानों पर जमीन तक लंबे बालों से ढँका था, खोपड़ी छोटी और ऊँची, कान छोटे तथा मैमथ दंत (tusk) अत्यधिक (14 फुट तक) लंबे (यद्यपि कमजोर) थे। मैमथ दंत की एक विशेषता यह भी थी कि वे सर्मिलश् (spiral) थे। मैमथ दंत इतनी अच्छी दशा में सुरक्षित है कि अब भी उद्योग में उनका उपयोग है और मध्कालीन समय में तोश् साइबेरिया और चीन के बीच उनका अच्छा व्यपार भी था। सच तो यह है कि बर्फ में दबे रहते के कारण मैमथों, का सारा शरीर ही इतनी अच्छी दशा में सुरक्षित मिला है कि न केवल उनका मांस खाने योग्य पाया गया वरन्‌ उनके मुँह और आमाशय में पड़ा उस समय का भोज भी अभी तक सुरक्षित मिला। (कृष्णप्रसाद श्रीवास्तव)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -