मालदह

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 17:05
मालदह 1. जिला, यह भारत के पश्चिमी बंगाल राज्य का जिला है। इसके पश्चिम में बिहार राज्य, पूर्व में पूर्वी पाकिस्तान, उत्तर में पश्चिमी दिनाजपुर तथा दक्षिण में वीरभूम जिले स्थित है। इसका क्षेत्रफल 1,436 वर्ग मील है। यहाँ का औसत ताप लगभग 25°से0 है। वर्षा का वार्षिक औसत 57 इंच है। धान प्रमुख फसल है। रेशम उद्योग प्रमुख उद्योग है। इंगलिश बाजार जिले का प्रमुख नगर है।

2. नगर, स्थित: 25°2' उ0 अ0 तथा 88°8' पू0 दे0 मालदह जिले में कालिद्री तथा महानंदा नदियों के संगमस्थल पर स्थित नगर है। इसे पुराना मालदह भी कहते है। इसकी जनसंख्या 4,885 (1961) है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -