माली

Submitted by Hindi on Wed, 08/31/2011 - 09:14
माली स्थिति: 12010 उ. अ. तथा 12020 प. दे.। पश्चिमी अफ्रीका का एक नवर्निर्मित गणतंत्र है जिसका क्षेत्रफल 4,65,000 वर्ग मील है। उत्तर में ऐल्जिरिया, पूर्व में अपर वॉल्टा एवं नाइजर, दक्षिण में गिनी तथा आइवरी कोस्ट तथा पश्चिम में मॉरिटानिया एवं सेनेगल द्वारा इसकी सीमा निर्धारित होती है। दक्षिण की ओर नाइजर और सेनेगल नदियाँ इस प्रदेश में बहती हैं। इन नदियों का मैदान उपजाऊ है और वहाँ मूँगफली, धान, तीसी, और कपास आदि की खेती होती है। गणतंत्र का शेष भाग शुष्क है जहाँ पर जौ की कुछ खेती होती है। लोगों का मुख्य उद्यम पशुचारण है। पशुओं में गाय, बैल, भेंड़ तथा बकरियाँ मुख्य है। खनिजों में सोना तथा नमक का उत्पादन विशेष रूप से उल्लेखनीय है। लोहा, मैंगनीज और फास्फेट आदि खनिज भी मिलते हैं पर उनका उत्पादन विशेष नहीं हो रहा है। यहाँ की जलवायु गरम एवं शुष्क है। औसत ताप 240 से 32 सें. के बीच होता है।

उद्योगधंधों में प्राय: खाद्य पदार्थ संबंधी वस्तुएँ तैयार की जाती हैं। बामाको (1,50,000) इस राज्य की राजधानी है। यहाँ की दो तिहाई जनसंख्या इस्माल धर्म को मानती है। माली प्रदेश चौथी शताब्दी से 19वीं शताब्दी तक अधिक प्रसिद्ध रहा और यहाँ कई राज्य तथा साम्राज्य स्थापित हुए जिनमें घाना मुख्य है। 13 वीं शताब्दी में यह एक शक्तिशाली राज्य था। उस काल में टिंबकटू शिक्षा तथा संस्कृति का केंद्र था। [उजागर सिंह]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -