मानक समय

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 16:37
मानक समय वह समय है जो किसी देश या विस्तृत भूभाग के लोगों के व्यवहार के लिये स्वीकृत होता है। यह उस देश के स्वीकृत मानक याम्योत्तर के लिये स्थानीय माध्य समय होता है। हमारे अपने स्थानों के समय स्थानीय समय कहलाते हैं। इनसे हमारी समय संबंधी स्थानीय आवश्यकता तो पूर्ण हो जाती है, किंतु ये अन्य स्थानों के लिये उपयोगी नहीं होते। इसीलिये मानक समय की आवश्यकता पड़ती है। इसके प्रभाव में यातायात संचालन तथा देशव्यापी समय के कार्यक्रमों के संचालन नितांत कठिन है। आजकल तो जिस प्रकार हमारा अपने देश के स्थानों से संबंध है उसी प्रकार विश्व के अन्य देशों से भी है। विश्वव्यापी व्यवहार को चलाने के लिये ग्रीनिच के माध्य समय को विश्व समय माना गया है। ग्रीनविच से किसी भी स्थान के पूर्व या पश्चिम देशांतर ज्ञात होने से हम अपने मानक समय से अन्य देशों का मानक समय ज्ञात कर सकते हैं। भारत का मानक याम्योत्तर ग्रीनिच से 82.5 पूर्व है, जिसका अर्थ है कि हमारा मानक समय ग्रीनिच के मानक समय से साढ़े पाँच घंटे आगे है।

मुरारीलाल शर्मा

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -