मिलवॉकी (Milwaukie)

Submitted by Hindi on Wed, 08/31/2011 - 11:08
मिलवॉकी (Milwaukie) स्थिति: 43˚ 1' उ. अ. तथा 87˚ 58' प. दे.। संयुक्त राज्य अमरीका के दक्षिण-पूर्वी विस्कॉन्सन प्रांत में, शिकागो नगर के उत्तर में, मिलवॉकी, मेनॉमनी तथा किनीकिनिक नदियों के संगम पर मिशिनगै झील के पश्चिमी तट पर स्थित नगर है। नगर की जनसंख्या 7,41,324 (1961) तथा क्षेत्रफल 66.9 वर्ग मील है। ग्रेट लेक्स मार्ग से बड़े-बड़े जहाज सुगमता से नगर तक आ जाते हैं। उत्तम बंदरगाह, उन्नतिशील पृष्ठप्रदेश तथा कच्चे माल की सहज एवं प्रचुर प्राप्ति के नगर को उत्तम जलपोत केंद्र बना दिया है। मिलवॉकी काउंटी की यह राजधानी भी है। मांस को डिब्बों में भरना और शराब बनाना यहाँ के प्रमुख व्यवसाय हैं। यहाँ मार्केट (Marquette) एवं विस्कॉन्सन विश्वविद्यालय के अतिरिक्त महाविद्यालय एवं प्रशिक्षण संस्थान हैं। [कैलाशनाथ सिंह]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -