मिशिगैन झील

Submitted by Hindi on Wed, 08/31/2011 - 11:17
मिशिगैन झील संयुक्त राज्य अमरीका में मीठे पानी का सबसे बड़ा जलाशय एवं ग्रेड लैक्स समूह में तीसरे क्रम की झील है। यह पूर्ण रूप से संयुक्त राज्य अमरीका के अधिकार में है तथा लगभग 300 मील लंबी एवं 75 मील चौड़ी है। सागरतल से इसकी सतह 581 फुट ऊँची है। इसकी अधिकतम गहराई 923 फुट है। इसके माध्यम से पूर्व में ऐटलैंटिक महासागर तक तथा नहर और मिसीसिपी नदी मार्ग के द्वारा मेक्सिको की खाड़ी तक जलमार्ग प्राप्त होता है। इसके किनारे शिकागो, मिलवॉकी, ग्रैंड हैवेन तथा ग्रीन वे आदि नगर स्थित हैं। व्यापार की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण झील है। [कैलाशनाथ सिंह]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -