मिसिसिपी

Submitted by Hindi on Wed, 08/31/2011 - 12:09
मिसिसिपी 1. नदी उत्तरी अमरीका की एक विशाल नदी है जिसकी लंबाई 2,330 मील है। अपनी मुख्य सहायक मिजुरी नदी सहित इसकी लंबाई 3,892 मील हो जाती है। इस प्रकार यह नील नदी के बाद विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है। सहायक नदियों सहित इसका प्रवाह क्षेत्र 12,40,000 वर्ग मील है जो संपूर्ण महाद्वीप का 1/8 भाग है। प्रवाह क्षेत्र के अनुसार संसार में ऐमाज़ॉन एवं काँगों नदियों के बाद इसका तीसरा स्थान है। यह मिनिसोटा राज्य के उत्तर में स्थित आइटैस्का झील से निकलकर साधारणतया दक्षिण और दक्षिण पूर्व को बहती हुई मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है। यह संयुक्त राज्य अमरीका के 31 राज्यों में से होकर बहती है। मिनिसोटा, डेस माइंस, मिजुरी, आरकैंसॉ, रेड इलिनॉय, तथा ओहायो आदि इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। इसके किनारे सेंट पॉल, मिनियापॉलिस, सेंट लुईस, मेंफिस और न्यूऑलियंज नामक व्यापारिक एवं औद्योगिक नगर बसे हैं। इसकी धारा की चौड़ाई सेंट लुईस में 3,500 फुट, कैरों मे 4,500 तथा न्यूऑलियंज में 2,500 फुट है। मिनियापॉलिस तथा सेंट लुईस के बीच गमनागमन के लिये इस पर 27 बाँध तथा एक नहर बनाई गई है। इसके किनारे पर स्थित उपजाऊ मैदानों में कपास, घान, और गन्ने की अच्छी उपज होती है।

2. राज्य, संयुक्त राज्य अमरीका का एक राज्य है जिसका क्षेत्रफल 47,716 वर्ग मील है। वार्षिक औसत ताप लगभग 20°सें. तथा विक्स वर्ग में औसत वर्षा 52 इंच होती है। जैक्सन यहाँ की राजधानी है जिसकी जनसंख्या 1,44,422 (1960) है। [राजेंद्रप्रसाद सिंह]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -