मकेंज़ी नदी

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 13:54
मकेंज़ी नदी कैनाडा के उत्तर-पश्चिम में उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम की ओर बहती हुई आर्कटिक महासागर में गिरती है। ग्रेट स्लेव झील से ऐथबैस्का झील तक इसकी लंबाई 1,120 मील है। इस भाग को स्लेव नदी कहते हैं। ऐथबैस्का झील में पीस और ऐथबैस्का नदियाँ गिरती हैं जो मकेंजी का ही क्रम मानी जाती हैं। इस प्रकार मकेंजी नदी की कुल लंबाई 2,500 मील है जो लंबाई के विचार से उत्तरी अमरीका की दूसरी बड़ी नदी है। इसके बेसिन में स्थित बहुत सी झीलें जलाशयों का काम करती हैं तथा बाढ़ को नियंत्रित करती हैं। ग्रेट स्लेव, ग्रेट वियर तथा ऐथबैस्का झीलों का पानी मकेंजी में ही बहता है। इस नदी का डेल्टा लगभग 100 मिल लंबा तथा 80 मील चौड़ा है। वर्ष में केवल जून से अक्टूबर तक ग्रेट स्लेव झील और आर्कटिक तट के बीच इसमें नावें चलती हैं। सर्वप्रथम इस नदी का पता सर एलेक्जेंडर मकेंजी ने 1789 ईo में लगाया था, जिससे इसका नाम मकेंजी नदी पड़ा। इसी नाम का एक पर्वत (कैनाडा में), नगर, खाड़ी तथा प्रदेश भी है। [उजागर सिंह ]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -