मणीपुर

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 15:22
मणीपुर स्थिति : 24 30' उo अo तथा 94 0' पूo देo। पूर्वी पाकिस्तान के पूर्व में, असम और बर्मा की सीमा पर स्थित, भारत का एक केंद्रशासित राज्य है। पहले यह रियासत थी। इसका क्षेत्रफल 8,628 वर्ग मील तथा जनसंख्या 7,80,037 (1961) है। यहाँ की राजधानी इंफाल है। यह संपूर्ण भाग पहाड़ी है। जलवायु गरम एवं तर है तथा वार्षिक वर्षा का औसत 65 इंच है। यहाँ नागा तथा कूकी जाति की लगभग 60 जनजातियाँ निवास करती हैं। यहाँ के लोग संगीत तथा कला में बड़े प्रवीण होते हैं। यहाँ यद्यपि कई बोलियाँ बोली जाती हैं तथापि हिंदी का प्रभाव उत्तरोत्तर बढ़ता जा रहा है। उद्योगों में करघा उद्योग प्रमुख है। पहाड़ी ढालों पर चाय तथा घाटियों में धान की उपजें प्रमुख हैं। यहीं से होकर एक सड़क बर्मा को जाती है। [रमेश चंद्र दुबे]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -