मंडी

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 13:51
मंडी 1. जिला, यह भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य का एक जिला है। इसके उत्तर, पूर्व तथा पश्चिम में कांगड़ा तथा दक्षिण में बिलासपुर एवं महासु नामक जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल 1,523 वर्ग मील है। पहले यह एक रियासत थी। कृषि में धान, मक्का, उड़द, ज्वार, बाजरा, आलू, गेहूँ, जौ, टमाटर, गन्ना आदि प्रमुख उपजें हैं।

2. नगर, स्थिति: 31 43 उ0 अ0 तथा 76 58श् पू0 दे0। यह शिमला से 88 मील दूर स्थित है। इसकी स्थापना राजा अजबर सेन ने 1527 ई0 में की थी। यहाँ कई मंदिर हैं। व्यास नदी नगर के बीचोबीच बहती है। [रमेश चंद्र दुबे]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -