मंडय

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 13:49
मंडय 1. जिला, भारत के मैसूर राज्य में दक्षिण के ऊबड़ खाबड़ तथा पठारी भाग मेंश् स्थित एक जिला है। इसके उत्तर में तुमकूरू, पूर्व में बेंगलूरू, पश्चिम-उत्तर में हसन, दक्षिण-पश्चिम तथा दक्षिण में मैसूर जिले स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल 1,924 वर्ग मील तथा जनसंख्या 8,99,210 (1961) है। कावेरी इस जिले की मुख्य नदी है। इसके दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर कृष्णाराज सागर जलाशय तथा दक्षिण-पूर्वी सीमा पर शिवसमुद्रम्‌ जलविद्युतगृह स्थित है। दक्षिण-पूर्वी भाग प्रमुख गन्ना उत्पादक क्षेत्र है। शहतूत पर पले कीड़ों द्वारा रेशम भी प्राप्त किया जाता है। धान, ज्वार, बाजरा, कास एवं तंबाकू अन्य फसलें हैं।

1. नगर, मैसूर नगर के 22 मील उत्तर-पूर्व में मंडय जिले का प्रशासनिक केंद्र है। यहाँ चीनी के कारखाने हैं। शर्बत, आइसक्रीम, ऐल्कोहल, तंबाकू और वनस्पति घी का निर्माण होता है। करघों द्वारा ऊनी , सूती एवं रेशमी कपड़े बुने जाते हैं। कपड़ों की रंगाई भी यहाँ होती है। समीप में ऐस्बेस्टॉस की खुदाई होती है। मंडय नगर समूह की जनसंख्याश् 33,347 (1961) है। [राजेंद्रप्रसाद सिंह]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -