मोकामा

Submitted by Hindi on Thu, 09/01/2011 - 10:19
मोकामा भारत में बिहार राज्य के पटना जिले में, गंगा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित एक नगर है, जो कलकता से 283 मील उत्तर-पूर्व तथा पटना से 51 मील पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा में है। ग्रहरेलमार्गों का एक प्रसिद्ध केंद्र हैं। मोकामा प्रसिद्ध व्यापारिक केंद्र है, जहाँ धान, चना, गेहूँ, तिलहन, मक्का, चीनी और ज्वार बाजरा का व्यापार होता है। यहाँ गंगा नदी पर एक पुल भी बनाया गया है जिसके द्वारा यह सड़क एवं रेलमार्गों द्वारा प्रदेश एवं देश के अन्य भागों से संबद्ध है। मोकामा का प्रशासन नोटीफाइड एरिया कमेटी द्वारा होता है। इस नगर की जनसंख्या 35,743 (1661) है। (राजेंद्रप्रसाद सिंह)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -