मॉन्ट्रिऑल

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 16:50
मॉन्ट्रिऑल (Montreal) स्थिति : 45 31 उ अ तथा 30 34 प दे। कैनाडा क्विबेक प्रांत में, ओटावा तथा सेंट लॉरेंसा नदियों के संगम सथल पर स्थित, कैनाडा का यह सबसे बड़ा नगर है। यह महत्वपूर्ण व्यापारिक तथा औद्योगिक केंद्र भी है। सेंट लॉरेंस नदी के किनारे होने के कारण यह प्रमुख बंदरगाह भी बन गया है। कैनाडा का अधिकतर व्यापार यहीं से होता है। यहाँ लोहा, इस्पात, विद्युत्‌ यंत्र, जूता, शराब, वायुयान, सीमेंट, जलयान, कपड़े तथा तंबाकू आदि के कारखाने हैं। नगर में अनेक सुंदर भवन तथा लगभग 300 गिरजाघर है। माउंट रॉयल पार्क, मांट्रिऑल बोटेनिकल गार्डेन प्रमुख दर्शनीय स्थल है। मैकगिल विश्वविद्यालय तथा यूनिवर्सिटी डि मॉट्रिऑल प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है। यह रेलों, वाष्पयानों, सड़कों तथा हवाई मार्गों का केंद्र हैं।

महेश नारायण निगम

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -