मॉरिशस

Submitted by Hindi on Sat, 08/27/2011 - 17:00
मॉरिशस (Mauritius) द्वीप, स्थिति : 20 0 द अ तथा 57 0 पू दे। बंबई से 2,640 मील दक्षिण हिंद महासागर में स्थित यह द्वीप ब्रिटिश उपनिवेश है। इसका क्षेत्रफल 720 वर्ग मील है। इसके आसपास के द्वीपों में सबसे बड़ा द्वीप रोड्रीगेस (Rodriguez) इससे 350 मील दक्षिण पूर्व में स्थित है। उष्ण कटिबंध में स्थित होते हुए भी समुद्र के कारण यहाँ मुख्यतया गरमी और जाड़ा दो ऋतुएँ होती हैं। नवंबर से अप्रैल तक गरमी और मई से सितंबर तक जाड़ा पड़ता है। वर्ष में 200 इंच तक वर्षा हो जातीश् है। प्राकृतिक सौदंर्य से पूर्ण इस द्वीप में छ: झीलें हैं, जिनमें ग्रोब सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। शामरेल, पॉपुलेमुस का सार्वजनिक उपवन और सूफ्लर दर्शनीय स्थान हैं। यहाँ हिंस्त्र जंतु तथा साँप नहीं हैं। यहाँ की जनसंख्या 6,67,000 (1961) है, जिसमें पाँच लाख से अधिक भारतीय, 20,000 चीनी, 10,000 फ्रांसीसी तथा 350 अंग्रेज हैं। भारतीयों में 80,000 मुसलमान हैं। जनसंख्या का घनत्व 910 व्यक्ति प्रति मील है।

यहाँ का मुख्य व्यवसाय चीनी बनाना है, जिसका वार्षिक उत्पादन पाँच लाख टन है। ईख के अतिरिक्त चाय, तंबाकु, शराब, बीयर, चूना, नमक, सिगरेट, दियासलाई, साबुन, ईटं, बैटरी, लोहे की खिड़कियों एवं दरवाजों के लघु उद्योग भी यहाँ हैं।

चीनी का निर्यात मुख्यत: इंग्लैंड और कैनाडा को होता है। इसके अतिरिक्त एशियाई देशों को भी चीनी भेजी जाती है। शराब, चाय आदि इंग्लैंड भेजी जाती है। मारिशस में मशीनों, ट्रैक्टरों, तथा ऊनी कपड़ों का आयात कई देशों से होता है, जिनमें इंग्लैंड मुख्य है। सूती वस्त्र, दाल, तेल, मसाला, पीतल तथा ऐल्यूमिनियम के बरतन भारत से आयात होते हैं।

यहाँ की राजधानी और प्रसिद्ध बंदरगाह पोर्ट लुई है, जो व्यावसायिक केंद्र भी है। यहाँ के सिक्के भारत के पुराने सिक्कों की तरह हैं। मॉरिशस द्वीप का सांस्कृतिक वातावरण भारतीय है और सभी भारतीय पर्व यहाँ मनाए जाते है। 'बनाने' नामक तिथि के दिन यहाँ के लोग एक दूसरे को शुभकामनाएँ भेजते हैं और आपस में गले मिलते हैं।

यहाँ की 60 प्रतिशत जनता साक्षर है। राज्यभाषा अंग्रेजी है, किंतु फ्रांससी, हिंदी तथा अन्य भारतीय भाषाएँ, जैसे भोजपुरी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगू आदि भी यहाँ बोली जाती हैं। यहाँ से प्रकाशित होनेवले दैनिक पत्रों में मुख्य हैं 'ऐडवांस' तथा 'मॉरिशस टाइम्स' जो फ्रांसीसी तथा अंग्रेजी भाषा में निकलेते हैं। हिंदी में 'नवजीवन' मुख्य समाचार पत्र है। इनके अतिरिक्तश् अनेक मासिक, पाक्षिक, साप्ताहिक एवं अर्धसाप्ताहिक पत्र पत्रिकाएँ निकलती हैं। यहाँ के मंत्रिमंडल में अधिकांश मंत्री भारतीय हैं।

ब्रजेंद्रकुमार भगत

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -