मुज़फ्फ़रनगर

Submitted by Hindi on Wed, 08/31/2011 - 15:12
मुज़फ्फ़रनगर 1. जिला, स्थिति : 290 100 से 290 450 उ. अ. तथा 770 20 से 780 70 पू. दे.। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित एक जिला है जो उत्तर में सहारनपुर, दक्षिण में मेरठ, पूर्व में बिजनौर, पश्चिम मे हरियाना के करनाल जिले से घिरा है। इसकी पूर्व सीमा पर गंगा एवं पश्चिमी सीमा पर यमुना नदी बहती है। इसका क्षेत्रफल 1,683 वर्ग मील तथा जनसंख्या 14,44,921 (1961) है। मध्य का क्षेत्र ऊँचा है। वनस्पतियों में ढाक के जंगल एवं शीशम, जामुन, अनार, अमरूद और आम के पेड़ पाए जाते हैं। जंगलों में जंगली सूअर, हरिण, तेंदुआ आदि मिलते हैं। जलवायु उत्तम है तथा वर्षा 33 इंच के लगभग होती है। कृषि में ईख, गेहूँ, चना, धान एवं कपास प्रमुख हैं। सिंचाई के लिए कई नहरें भी हैं;

2. नगर, स्थिति : 290 280 उ. अ. तथा तथा 770 410 पू. दे.। यह मुज़फ्फरनगर जिले में मेरठ से हरिद्वार-रुड़की रेलमार्ग पर स्थित है। यहाँ पतली गलियाँ हैं। यह जिले का मुख्य केंद्र है। इसकी जनसंख्या 87,622 (1961) है। [रमेश चंद्र दुबे]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -