मुंगेर

Submitted by Hindi on Wed, 08/31/2011 - 13:38
मुंगेर 1. जिला, स्थिति : 240 220 से 250 490 तथा 850 360 860 510 पू. दे.। यह भारत के बिहार राज्य का जिला है जिसका क्षेत्रफल 3,975 वर्ग मील तथा जनसंख्या 33,87,082 (1961) है। इसके उत्तर में दरभंगा एवं सहरसा, पूर्व में भागलपुर एवं संताल परगना, दक्षिण में हजारीबाग तथा पश्चिम में गया एवं पटना जिले हैं। गंगा नदी इसे दो भागों में विभाजित करती है। उत्तर में बूढ़ी गंडक नदी का उपजाऊ मैदान है। दक्षिण का भाग पहाड़ियों के कारण असम है। जिले की मुख्य उपज धान है, पर तंबाकू, गेहूँ, चना, जौ, मक्का तथा पोस्ता भी उगाया जाता है। अभ्रक, फेल्सपार, स्लेट तथा लोहा आदि खनिज यहाँ मिलते हैं। सूत कातने, कंबल बुनने, साबुन, नाव तथा औजार बनाने का काम होता है। जमालपुर में रेलवे वर्कशाप है।

2. नगर, स्थिति : 250 230 उ. अ. तथा 860 280 पू. दे.। यह मुंगेर जिले के शासन का केंद्र है, जो गंगा के दक्षिणी किनारे पर स्थित है। इसका आदिनाम संभवत: मुनिगृह था। इसकी जनसंख्या 89,769 (1961) है। [रमेश चंद्र दुबे]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -