मुर्शिदाबाद

Submitted by Hindi on Wed, 08/31/2011 - 15:35
मुर्शिदाबाद 1. जिला, भारत के पश्चिमी बंगाल राज्य का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल 2,056 वर्ग मील तथा जनसंख्या 22,90,010 (1961) है। इसके उत्तर में पश्चिमी दिनाजपुर जिला, पूर्व में पूर्वी पाकिस्तान, पश्चिम में बीरभूम जिला एवं बिहार राज्य तथा दक्षिण में नदिया जिला स्थित है। इसकी उत्तरी एवं पूर्वी सीमा पर पद्मा नदी तथा जिले के मध्य में भागीरथी नदी बहती है। यहाँ का औसत ताप लगभग 250 सें. तथा वार्षिक वर्षा 53 इंच है। गेहूँ, जौ, चना, दलहन, गन्ना तथा जूट प्रमुख फसलें हैं।

2. नगर, स्थिति : 240 12' उ. अ. तथा 880 17' पू. दे.। मुर्शिदाबाद जिले में भागीरथी नदी के बाएँ किनारे पर स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगर है। पहले इसे 'भखसूदाबाद' कहते थे। यहाँ एक प्रसिद्ध इमामबाड़ा है तथा नवाजिस मुहम्मद खाँ द्वारा बनावाई मोतीझील है। इसके अतिरिक्त अन्य कई ऐतिहासिक इमारतें यहाँ हैं। इसकी जनसंख्या 16,990 (1961) है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -