म्यूनिक

Submitted by Hindi on Thu, 09/01/2011 - 10:31
म्यूनिक नगर यह पश्चिमी जर्मनी का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। इसका स्थान हैमबर्ग के बाद आता है। म्यूनिक नगर बवेरिया के मैदान के मध्य में स्थित बवेरियाश् प्रांत का मुख्य नगर है। साधुओं का निवासनगर होने के कारण इसका नाम म्यूनिक रखा गया। यह नगर इटली के ब्रेनर दर्रे से लगभग 100 मील दूर है जिससे ऐल्प्प्स पर्वत की शुभ्र बर्फीली चोटियाँ दिखाई देती हैं। यहाँ के प्राचीन भग्नावशेष, महल एवं जर्मन संग्रहालय दर्शनीय हैं। यहीं पर म्यूनिक विश्वविद्यालयश् है। इसके अतरिक्त यहाँ पर अनेक शिक्षण संस्थाएँ हैं, जहाँ कला, विज्ञान राजनीति, तकनीकी एवं कनून की शिक्षा दी जजाती है। यहाँ पर शीशा, मदिरा, छोटे यंत्रों तथा गिरजाघर के घंटे बनाने के अनेक संस्थान हैं। मदिरा यहाँ का मुख्य नियति है। इसकी जनसंख्या 11,06,298 (1961) है। [विजयराम सिंह]

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -