Mediterranean climate in Hindi (भूमध्यसागरीय जलवायु)

Submitted by admin on Mon, 05/17/2010 - 16:34

भूमध्यसागरीय जलवायु

भूमध्यसागर के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाई जाने वाली जलवायु, जो दोनों गोलार्द्धों में इसी प्रकार की भौगोलिक स्थिति वाले अन्य प्रदेशों, महाद्वीपों के पश्चिमी किनारों, मध्यवर्ती तथा शीतोष्ण प्रदेश के ऊष्णकटिबंधीय भागों तथा 30 से 40 उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांश के बीच उपोष्ण उच्च दाब-तंत्र के अक्षांशों में पायी जाती है। संसार की दाब-पट्टियों के मौसमी परिवर्तन के कारण ऐसी जलवायु वाले भागों में शीतकाल में पश्चिमी हवाएँ तथा ग्रीष्मकाल में व्यापारिक हवाएँ चलती हैं, इसीलिए सामान्य वर्षा शीतकाल में होती है, और ग्रीष्म सापेक्षतः शुष्क रहती है।