नाभा

Submitted by Hindi on Thu, 08/18/2011 - 11:36
नाभा यह भारत के पंजाब राज्य में पटियाला से 14 मील पश्चिम-उत्तर-पश्चिम प्रसिद्ध नगर है। यहाँ की जनसंख्या 30,603 (1961) थी। गेहूँ, ज्वार, बाजरा, चना, सूती वस्त्र, एवं चीनी का व्यापार होता है। यहाँ कपास से बिनौला निकालने, ऊन बटने, वस्त्र बुनने तथा कसीदाकारी के उद्योग स्थापित हैं। यहाँ पर प्रसिद्ध कालेज है। सन्‌ 1948 में विलय के पूर्व यह देशी रियासत नाभा राज्य (क्षेत्रफल 947 वर्ग मील तथा जनसंख्या 3,40,044) की राजधानी थी, जिसे 1763 ई. में सिक्खों ने मुगल साम्राज्य के विघटन के बाद स्थापित किया था। सन्‌ 1948 में यह पेप्सू में संमिलित किया गया तथा राज्यों के पुनर्गठन के अवसर पर पंजाब राज्य का अंग बन गया।(कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -