नागालैंड

Submitted by Hindi on Thu, 08/18/2011 - 11:08
नागालैंड (नागा पहाड़ियाँ) भारत तथा बर्मा के सीमावर्ती क्षेत्र में असम राज्य के दक्षिण एवं मणिपुर के उत्तर स्थित भारत एक राज्य है। 1 दिसंबर, 1963 ई. को यह राज्य बना। इसके पूर्व यह केंद्रशासित प्रदेश था। इसका क्षेत्रफल 6,366 वर्ग मील है। इस राज्य के उत्तर-पूर्व में नेफा (उत्तर-पूर्वी सीमांत अंचल) क्षेत्र, उत्तर एवं उत्तर-पश्चिम में शिवसागर जिला, दक्षिण में मणिपुर, दक्षिण-पश्चिम में संयुक्त मिकिर और उत्तरी कछार पहाड़ियाँ एवं पूर्व में बर्मा देश है। यह ऊँचा-नीचा, पथरीला, एवं पहाड़ी क्षेत्र है। इसके उत्तर-पूर्व की ओर पाटकाई पर्वश्रेणी तथा दक्षिण-पश्चिम में बरैल श्रेणी है, जो आराकान योमा पर्वतशृंखला में बदल जाती है। यह तीन जिलों में विभक्त है : (1) कोहिमा, (2) मोकोक चुंग और (3) दिमापुर।

1866 ई. में इसे सीमांत जिला बनाया गया एवं 1880 ई. में यह निर्णय हुआ कि इसका प्रशासन ब्रिटिश क्षेत्र के रूप में किया जाए। सन्‌ 1917-19 में मणिपुर के कुकी लोगों के विरुद्ध अभियान में मणिपुर के उत्तर तक इसकी सीमा निर्धारित की गई। जिले का मुख्य नगर एवं केंद्र कोहिमा है। इसके अतिरिक्त इस राज्य में मोकोक चुंग, दिमापुर प्रमुख नगर हैं। यहाँ की मुख्य जनजातियों में आंगामी, आओ, चेखीसांग, चेंग, कोन्याक, लोथास, फोम, रेंगमा, सेमा, जिलियेंग प्रमुख हैं। (कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -