नागासाकी

Submitted by Hindi on Thu, 08/18/2011 - 11:09
नागासाकी यह जापान देश के क्यूशू द्वीप में दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। दक्षिणी या पश्चिमी जापान से आनेवाले जहाज पहले यहीं आते हैं। यह लगभग तीन मील लंबी सुंदर एवं संकीर्ण खाड़ी के सिरे पर स्थित है। कोयला लेनेवाले तथा लड़ाकू जलयानों द्वारा इस बंदरगाह का अधिक उपयोग किया जाता है। यहाँ के मुख्य उद्योगों मंe इंजन बनाने का उद्योग प्रमुख है। यह नगर जापान की औद्योगिक पेटी के अंतर्गत आता है। यहाँ उत्तम बंदरगाह तथा कोयले का भंडार भी है। यहाँ पर कोयला, आठ मील दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित ताकाशिमा द्वीप एवं दो अन्य छोटे छोटे द्वीपों से मँगाया जाता है। पहले यह केवल विदेशी अंत: संपर्क के काम आता था। इसका आदिनाम फुकाई-नो-उरा (Fukae-no-ura) था, 12वीं शताब्दी में यह नागासाकी कोटा रो जागीर में शामिल हो गया था। यहीं से इसका नाम नागासाकी पड़ा। अमरीका द्वारा यहाँ एवं हिरोशिमा पर प्रथम बार परमाणु बम गिराया गया था जिससे इसका ऐतिहासिक महत्व भी है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -