नागौर

Submitted by Hindi on Thu, 08/18/2011 - 11:12
नागौर 1. जिला, यह भारत के राजस्थान प्रदेश का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल 6,884 वर्ग मील है। इसके उत्तर में बीकानेर, चुरू एवं सौकर, पश्चिम में जोधपुर, दक्षिण एव दक्षिण-पश्चिम में जोधपुर, पाली, पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व में जयपुर तथा अजमेर जिले हैं। यहाँ के बैल समस्त उत्तरी भारत में अच्छे माने जाते हैं।

2. नगर, स्थिति : उ.अ. तथा पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले का मुख्य नगर है। जोधपुर से यह नगर 75 मील उत्तर-उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह बैल, ऊन, खाल तथा कपास का व्यापारिक केंद्र है। यहाँ कुटीर उद्योग में वस्रोत्पादन होता है। यहाँ ऊँट से संबधित सामान, धातु के बरतन तथा हाथीदाँत (Ivory) के सामान बनाने के उद्योग हैं। समीपवर्ती क्षेत्रों में पशुपालन होता है। शिक्षा की दृष्टि से भी इसका क्षेत्रीय महत्व है। यह नगर चार मील लंबी, ढाई, से पाँच फुट ऊँची दीवार से सुरक्षित है। नागौर नागर से 20 मील पूर्व की ओर मंगलोद नगर में एक अति पुराना मंदिर है, जिसमें 604 ई. में खुदे संस्कृत के लेख हैं।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -