नेग्रूरीऊ

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 10:16
नेग्रूरीऊ (Negro Rio) 1. यह ब्राज़िल की नदी है। पूर्वी कोलंबिया से निकलकर ब्राज़िल में पूर्व एवं दक्षिण-पूर्व की ओर बहती है तथा मानोअस (Manous) नगर के पास एमाजॉन नदी में गिरती है। निम्न भाग में यह काफी चौड़ी नदी है तथा अपने मुहाने पर 15 मील चौड़ी हो जाती है। शुष्क मौसम में यह 450 मील तक नाव्य है। रीओ व्रांको इसकी सहायक नदी है। यह अपनी सहायक रीऊ युऔप्स सहित 1,500 मील लंबी है।

यह यूरग्वे की 190 मील लंबी नदी है, जो दक्षिणी ब्राज़िल से निकलती तथा यूरग्वे में आकर दक्षिण-पश्चिम की ओर बहती हैं। रीओ डे-आ-प्लाटा के समीप यह सागर में गिर जाती है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -