नेल्लूरु

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 10:41
नेल्लूरु 1. जिला, स्थिति : 13रू 29फ़ से 16रू 1फ़ उ.अ. तथा 5रू 5फ़ से 80रू 16फ़ पू.दे.। यह भारत के आंध्र राज्य में प्रसिद्ध जिला है। इसका क्षेत्रफल 7,974 वर्ग मील तथा जनसंख्या 20,37,679 (1961) थी। इस जिले के पश्चिम में पूर्वी घाट पर्वत है। दक्षिणी समुद्री तट पर पुलिकाट झील है, जिसके पानी से नमक बनता है। यहाँ का जल निकास पेन्नारु नदी से होता है। इस जिले में ज्वार, बाजरा, धान, तिलहन की कृषि होती हैं। समुद्री तट पर कैजुआरीना (क्aद्मद्वaद्धत्दa) तथा काजू उत्पन्न होते हैं। यहाँ पर अभ्रक खनिज प्राप्त होता है जिसकी खानें गूडूरु और आत्मकूरु में हैं। इस जिले में चीनी मिट्टी एवं फेल्सपार भी प्राप्त होता है।

2. नगर, स्थिति : 14रू 27फ़ उ.अ. तथा 79रू 59फ़ पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले का केंद्रीय नगर है, जो मद्रास से 95 उत्तर में स्थित है। यहाँ की जनसंख्या 1,06,776 (1961) थी। यहाँ अभ्रक का काम होता है। यहाँ आंध्र विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कालेज हैं। धान कूटने तथा तेल पेरने के उद्योग भी यहाँ विकसित हैं। यह यातायात का केंद्र हैं। (कृष्णमोहन गुप्त)

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -