नेमिचंद्र जैन

Submitted by admin on Fri, 12/13/2013 - 16:24

(16 अगस्त 1919)


जन्म-स्थान :


आगरा।

शिक्षा :


एम.ए. (अंग्रेजी साहित्य)।

सुप्रसिद्ध कवि, नाट्य-चिंतक, साहित्य आलोचक और संपादक।

‘इप्टा’ से संबद्ध रहे। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में वर्षों तक नाट्य-साहित्य का अध्यापन। त्रैमासिक पत्रिका ‘नटरंग’ (1965 से अब तक) का संपादन। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के कला अनुशीलन केंद्र के (1976-82) फेलो एवं प्रभारी रहे। संप्रति भारतीय रंगमंच के विकास और सामग्री संरक्षण के लिए स्थापित संस्था ‘नटरंग प्रतिष्ठान’, नई दिल्ली के अध्यक्ष।

‘तार सप्तक’ के अतिरिक्त ‘एकांत’ (कविता-संग्रह), ‘अधूरे साक्षात्कार’, ‘रंगदर्शन’, ‘बदलते परिप्रेक्ष्य’, ‘जनांतिक’, ‘पाया पत्र तुम्हारा’, ‘भारतीय नाट्य परंपरा’ (आलोचना/चिंतन) कृतियां प्रकाशित। 6 खंडों में ‘मुक्तिबोध रचनावली’ और ‘मोहन राकेश के संपूर्ण नाटक’ का संपादन। अनेक महत्वपूर्ण कृतियों के अनुवाद भी किए।

संपर्क :


51, भारतीय आर्टिस्ट कॉलोनी, विकास मार्ग, दिल्ली-110092।