नेवैदा (Nevada)

Submitted by Hindi on Fri, 08/19/2011 - 10:43
नेवैदा (Nevada) यह संयुक्त राज्य, अमरीका का एक राज्य है। इसका क्षेत्रफल 1,10,540 वर्ग मील है। इसके उत्तर में ऑरिगॉन एवं आइडाहो, दक्षिण-पूर्व में यूटा एवं ऐरिजोना, दक्षिण-पश्चिम में कैलिफॉर्निया राज्य है। नेवैदा का अर्थ स्पेनिश भाषा में हिमाच्छादित होता है। यहाँ तेज धूप, कम वर्षा, उच्च पर्वत श्रेणियों पर हिमपात एवं शुष्क वायु रहती है। यहाँ की वार्षिक ताप 10रू सें. रहता है। अधिकांश वर्षा हिम रूप में होती है। यह एक शुष्क भाग है। यहाँ पशुओं में हरिण, खच्चर, जंगली घोड़े, लाल लोमड़ी, छछूंदर, चूहे, पहाड़ी शेर, भालू आदि मिलते हैं। यहाँ पर चाँदी, सोना, ताँबा, जस्ता, कच्चा लोहा, चूने का पत्थर आदि खनिज मिलते हैं। इसका उत्तर-पश्चिमी घाटी वाला क्षेत्र कृषि की दृष्टि से उत्तम है। कृषि में ऐल्फाल्फा (चारे में प्रयुक्त होने वाली घास), जौ, गेहूँ, जई, चुकंदर एवं आलू की कृषि प्रमुख है। दक्षिणी नेवैदा में अब कपास भी पैदा की जाने लगी है। कृषि के बहुत बड़े भाग में चारा उगाया जाता है। व्यवसायें में वाणिज्य के बाद निर्माण उद्योग का स्थान है। धातु का काम, आटा पीसना, चुकंदर से शक्कर बनाना एवं डेरी उद्योग प्रमुख हैं। अन्य उद्योगों में फर्नीचर, पत्थर, चिकनी मिट्टी एवं काँच की वस्तुएँ बनाना, साबुन बनाना, जिप्सम तथा जिप्सम निर्मित अन्य वस्तुएँ, चमड़े की वस्तुएँ बनाना प्रमुख हैं। यहाँ की राजधानी कार्सन सिटी (Carson City) है।

इस राज्य में तीन अंतर्राज्यीय रेल मार्ग हैं। अत: यातायात का उत्तम प्रबंध है। रीनो में शिक्षा के लिए उत्तम नेवैदा विश्वविद्यालय है, जहाँ कृषि और इंजीनियरी की विशेष शिक्षा दी जाती है। यहाँ की अनुमानित जनसंख्या 3,68,000 (1963) थी। यह राज्य रेल द्वारा लॉस एंजेलेस से मिला है। यहाँ के कॉलोराडो, हूबर तथा डैवीस बाँध जलविद्युत्‌ के प्रमुख स्त्रोत हैं।

2. नगर, स्थिति : 42रू 0फ़ उ.अ. तथा 93रू 25फ़ प.दे.। यह दक्षिण-पश्चिमी मिजुरी (काउंटी) में आइओवा राज्य में स्थित एक नगर है। यहाँ मक्का, गेहूँ तथा पशुओं का वितरणकेंद्र हैं। यह एक औद्योगिक नगर है। कुक्कुट पालन, मक्खन और पनीर का उत्पादन, धातुओं से चादर निर्माण आदि का काम यहाँ होता है। यहाँ कालेज और मानसिक रोगियों के अस्पताल भी हैं।

3. पर्वत, उत्तर-पश्चिमी आर्जेटीना में चिली की सीमा के पास स्थित 21,000 फुट ऊँचा पर्वत है।

Hindi Title


विकिपीडिया से (Meaning from Wikipedia)




अन्य स्रोतों से




संदर्भ
1 -

2 -

बाहरी कड़ियाँ
1 -
2 -
3 -